बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मुकदमे में तर्क दिया गया है कि, मेटा के रीब्रांड ने अपने मेटावर्स मिशन के साथ मिलकर मेटाएक्स के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है। कंपनी ने अपने मुकदमे में कहा कि, "फेसबुक के गैरकानूनी आचरण से मेटा को कुचल दिया गया है।" मेटाएक्स के संस्थापक जस्टिन "जेबी" बोलोग्निनो ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपने ब्रांड के निर्माण में "खून, पसीना और आँसू" डाला, जिसे मेटा ने "जब्त" कर लिया।