फीचर्स
नए Moto e22s में 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो पंचहोल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया है MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया है, यह फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ नियर-टू स्टॉक एंड्रॉयड पर का करता है। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 10 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है।