अगर आप एक पावरफुल कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में अभी भी हैं तो आपके लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं, क्योंकि Moto X30 Pro की लॉन्च डेट काफी नजदीक आ गई है, यह फोन 200MP कैमरे के साथ आना वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। यह फोन 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा । रिपोर्ट्स के मुताबिक काफी मार्केट्स में इस डिवाइस Moto Edge 30 Ultra के नाम से आ सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन का मॉडल नंबर XT2241-1 है।