इस डील से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि यह डील लगभग 2,500 करोड़ रुपए में हो सकती है। बता दें कि हैथवे एक मल्टी सिस्टम ऑपरेटर है, जिसे केबल कंपनी के रुप में जाना जाता है और यह लोगों को केबल ऑपरेटर्स की सेवा देती है। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आ रही थी कि रिलायंस अपने यूजर्स को जियो मोबाइल केबल, 5G नेटवर्क, गीगाफाइबर और सपोर्ट जैसे बेहतरीन सर्विस देने जा रही है।