अन्य फीचर्स की बात करने तो नए Z30 में पिक्चर कंट्रोल फ़ंक्शन की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं यह कैमरा 20 क्रिएटिव पिक्चर कंट्रोल से लैस है, जो स्टॉक फिल्टर के रूप में काम करते है। इसमें 100 से 51,200 की ISO Sensitivity भी है । इसमें कंपनी का कस्टम-विकसित CMOS सेंसर है जो High-Speed Continuous में 11 फ्रेम प्रति सेकेंड या नियमित सेटिंग में लगभग 5 फ्रेम प्रति सेकेंड पर कैप्चर कर सकता है। इसमें वही इमेज-प्रोसेसिंग इंजन भी है जो Nikon Z 7 फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरे में इस्तेमाल किया गया है। कीमत की बात करें तो नए Z30 की कीमत 59,895 रुपये है (केवल बॉडी)