5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, Jio की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी

मुकेश अंबानी ने ये ऐलान मैग्नीफिसेंट एमपी के दौरान किया अब अन्य नेटवर्क पर 6 मिनट प्रति मिनट की दर से चार्ज लग रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 18 Oct 2019, 2:35 PM IST

maxoon.jpg

नई दिल्ली: हाल ही में रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) ने यह घोषणा कर अपने यूजर्स को चौका दिया था कि अब अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए वह यूजर्स से पैसे वसूल करेगा। अब कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी।

इंदौर में शुक्रवार को आयोजित मैग्नीफिसेंट एमपी में मुकेश अंबानी आज अपनी कंपनी के बोर्ड की बैठक होने के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, "मध्य प्रदेश न केवल भारत के मध्य में विराजमान है बल्कि, भारत के मन में भी विराजमान है, मप्र महान है, और सच कहूं तो मप्र मेरा भी है।"

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए अंबानी ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था, मगर बोर्ड की बैठक होने के कारण फिजिकली तौर पर उपस्थित नहीं हो सका। पिछले दिनों मुंबई में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात हुई थी, जिसमें मैं उनके मध्य प्रदेश में बदलाव (ट्रांसफॉर्म) लाने के विजन और डिटर्मिनेशन से काफी प्रभावित हुआ।"

अंबानी ने इस मौके पर ऐलान किया, "मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी।" इससे पहले 'मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश' का शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उद्योगपतियों के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

मैग्नीफिसेंट एमपी के लिए ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर को भव्य व आकर्षक रूप दिया गया है। इस आयोजन में देश और दुनिया के 900 उद्योगों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर एक लाख करोड़ तक के करार होने की संभावना जताई जा रही है। इससे दो लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर रंगारग कार्यक्रम भी हुए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में दिन भर विभिन्न सत्र चलेंगे, जिनमें देश के नामचीन उद्योगपति अपने अनुभवों को साझा करने वाले हैं। साथ ही राज्य सरकार की ओर से निवेश के लिए दी जाने वाली सुविधाओं से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर करार भी होंगे। कई देशों ने भी निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।