अमेज़न के उपभोक्ता कारोबार के इस डाटा ट्रांस्फर में सौ से अधिक टीमों ने काम किया। इनमें कई आंतरिक टीमों के अलावा एलेक्सा, अमेज़न प्राइम, अमेज़न प्राइम वीडियो, अमेज़न फ्रेश, किंडले, अमेज़न म्यूज़िक, ऑडिबिल, शॉपबॉप, ट्विच एंड जैपोज़ भी शामिल थीं। अमेज़न के मुताबिक डाटाबेस के इस ट्रांसफर से लागत में कमी, कार्यकुशलता में वृद्धि और प्रशासनिक दिक्कतों से छुटकारा जैसे फायदे मिलेंगे।