नई दिल्ली: देश में चुनाव के वक्त हो रही गड़बड़ी को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक नया फैसला लिया है। भारत निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन अॉफ इंदिया) ने अब चुनाव के वक्त ऐप की मदद लेने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने यह कहा है कि आगामी चुनावों में वह हर जगह के लोगों से शिकायत मंगाने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करेगी। इस ऐप की मदद से चुनाव के वक्त अगर कहीं गड़बड़ी होती है तो अब कोई भी व्यक्ती इसकी शिकायत डायरेक्ट चुनाव आयोग से कर सकता है। बता दें, चुनाव आयोग ने यह फैसला कर्नाटक चुनाव के दौरान सबूत के साथ शिकायत करने में मोबाइल ऐप की मदद लेने की सफलता को देखते हुए लिया है।