भारत में OnePlus 10R 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आता है। इतना ही नहीं इस मॉडल के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। इस फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और सिएरा ब्लैक कलर ऑप्शन में इसके अलावा इस फोन के 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाले OnePlus 10R 5G Endurance Edition की कीमत 43,999 रुपये है और यह 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ है। इस फोन को सिएरा ब्लैक कलर में ख़रीदा जा सकता है। OnePlus 10R 5G और OnePlus 10R 5G Endurance Edition की सेल 4 मई, दोपहर 12 बजे से Amazon, OnePlus ऑनलाइन स्टोर और OnePlus ऐप पर शुरू होगी। इतना ही नहीं स्मार्टफोन को वनप्लस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और क्रोमा से भी खरीद सकते हैं।