26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में आज लॉन्च होगा नया OnePlus 11 5G, कैमरे से लेकर डिजाइन पर होगा फोकस, कीमत का हुआ खुलासा!

OnePlus 11 5G: आज (7 फरवरी) भारत में OnePlus 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। दिल्ली में इसे एक बड़े इवेंट के दौरान इसे पेश किया जाएगा। इस दौरान OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के साथ ही OnePlus 11R 5G को भीं पेश किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 7 Feb 2023, 2:54 PM IST

oneplus1_1.jpg



OnePlus 11 5G:
आज (7 फरवरी) भारत में OnePlus 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। दिल्ली में इसे एक बड़े इवेंट के दौरान इसे पेश किया जाएगा। इस दौरान OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के साथ ही OnePlus 11R 5G को भीं पेश किया जा सकता है। बता दें कि फोन को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। OnePlus 11 5G स्मार्टफोन का भारत में बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है। प्री-ऑर्डर 7 फरवरी यानी लॉन्च होने के साथ ही शुरू हो जायेंगे।

OnePlus के मुताबिक इस साल उसके चार फोन में बड़े Android OS अपग्रेड्स और पांच साल के लिए स्कियोरिटी पैच मिलेंगे। साथ ही यह भी पता है कि फोन Hasselblad कैमरा और ट्रिपल रियर सेंसर के साथ आएगा। अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना रहा है कि कंपनी इसे भारत में 60 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें: महज 6999 में लॉन्च हुआ 3-in-1 प्रीमियम स्मार्ट टीवी! बना सकते हैं मॉनिटर भी




डिस्प्ले और फीचर्स

नए फोन में 6.7 इंच का OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले मिल सकता है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS custom skin पर रन करता है। फोटो और विडियो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 32MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 16MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

oneplus 11 5G IMAGE CREDIT: Oneplus


OnePlus 11 5G स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला iQOO 11 5G से माना जा रहा है। इस फोन को लेकर कंपनी ने सबसे फास्ट फोन होने का दावा किया है। iQOO 11 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया है। फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले और 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। फोन के साथ 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन है।