लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 11 5G की कीमत मौजूदा OnePlus 10 Pro कम हो सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इस फोन को 55,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच पेश किया जा सकता है। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की कीमत 66,999 रुपये है। लीक्स के मुताबिक नया फ़ोन OnePlus 10 Pro से सस्ता होगा। नया फोन 100W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।