जब से इंटरनेट सस्ता हुआ है, तब से लोग अब अपना ज्यादा समय स्मार्टफोन पर बिताने लगे हैं। फिर चाहे वीडियो देखा हो या सोशल मीडिया पर समय बिताना हो, या फिर गेम्स में घन्टों देने हों.... इस बीच बेचारे स्मार्टफोन के लिए दिक्कत आ जाती है। हैवी इस्तेमाल के चालते थोड़ी देर में ही फोन भयंकर गर्म होने लगता है। ऐसे में फोन का इस्तेमाल कई बार खतरनाक भी साबित होता है। फ़ोन हैंग हो सकता है या फिर ब्लास्ट भी हो सकता है।