डिजाइन और फील
इन ईयरबड्स का डिज़ाइन बहुत हद तक एप्पल एयरपॉड जैसा है, हालांकि एप्पल में जहां कंट्रोल के लिए एक कट के साथ टच प्वाइंट मिलता है,वही OnePlus के ईयरबड्स में सेंसर वाला टच कंट्रोल मिल जाता है। इनकी ख़ासियत है कि यह आपके कान को पूरी तरह कवर नहीं करता या यू कहें कि बंद नहीं करता,जिससे आप देर तक इसे बिना किसी दिक्कत के पहन सकते हैं। इसमें आपको सिलिकॉन ईयरटिप की सुविधा नहीं मिलती,जिससे आप इसे पहन कर वॉक तो कर सकते हैं,लेकिन रनिंग के दौरान इसके कान से निकलकर गिरने का डर हो सकता है। OnePlus Nord Buds CE वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट हैं और इसे IPX4 रेटिंग भी मिली है। इनको डेली इस्तेमाल करने में आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।