नए Oppo A78 5G का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता, इसके डिजाइन में कोई नई बात नज़र नहीं आती। इसके नीचे की तरफ आपको एक स्पीकर, टाइप-C पोर्ट, माइक और एक 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसके राईट साइड पर सिम ट्रे और वॉल्यूम रोकर की मिलती है। फ़ोन के बैक साइड पर कैमरा सेटअप दिया है। ओवरआल डिजाइन के मामले में यह फोन ठीक है लेकिन इम्प्रेस नहीं कर पाता। फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 480 निट्स ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत कलर गैमट के साथ आता है। फ़ोन का डिस्प्ले स्मूथ है और इसमें आपको बेहतर कलर्स देखने को मिलते हैं, लिहाजा आपको इसमें फोटो और वीडियो देखने में मज़ा आएगा।