लंबी बैटरी लाइफ
Oppo Enco Buds 2 को IPX4 रेटिंग से लैस हैं। इन दोनों में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, कंपनी का दावा है कि इनमें हैवी बास साउंड मिलेगा, लेकिन हमें नहीं लगता है कि इतने छोटे ड्राइवर्स से हैवी बास मिल सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि ऑडियो क्लियर जरूर होगा। बेहतर ऑडियो के लिए इनमें Dolby Atmos के साथ एनको लाइव स्टीरियो साउंड को सपोर्ट करता है। इसमें आपको तीन तरह की सेटिंग्स मिलेगी, पहली ऑरिजन साउंड, बेस बूस्ट और क्लियर वॉकल्स। पानी की बूंदों से बचाव के लिए बड्स में IPX4 रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग आपके बड्स को वर्कआउट के दौरान पसीने से बचाव करती है।