मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Oppo अपनी K सीरिज में नया Oppo K10 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को अलगे हफ्ते लॉन्च किये जाने की पूरी संभावना है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी जहां इस समय इसका एक पेज लाइव भी कर दिया है। ट्विटर पर भी कंपनी ने टीजर पेश किया है लेकिन खास बात यह है कि कंपनी ने Oppo K10 का जिक्र नहीं किया है। इससे पहले के सीरीज के तहत Oppo ने K9 5G और K9 Pro 5G जैसे फोन चीन में लॉन्च किए हैं। सोर्स की माने तो नया स्मार्टफोन Oppo K10 ही हो सकता है।