गर्म नहीं होंगे फोन्स, मिलेगी बेहतर कूलिंग
गर्मी में जब स्मार्टफोन तेजी से गर्म होने लगते हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी काफी मुश्किल हो जाता तो ऐसे में नए Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन में अल्ट्रा कंडक्टिव कूलिंग सिस्टम मिलेगा जोकि 45 प्रतिशत बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस करेगा। इतना ही नहीं फोन का कूलिंग सर्फेस एरिया 10957mm2 जोकि पिछले जेनेरेशन के मुकाबले 4 प्रतिशत ज्यादा है। यह अल्ट्रा-कंडक्टिव ग्रेफाइट एल्यूमिनियम मिडिल फ्रेम से मिला हुआ है। कंपनी का दावा है कि नए Reno8 Pro पर गेमिंग, वीडियो और फोटो देखने में हीट की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा Reno 8 में भी कूलिंग सिस्टम मिलेगा, इसमें Super-Conductive VC Liquid Cooling System दिया जाएगा। इस्तेमाल के दौरान भी इस फोन में हीटिंग का इशू नहीं होगा