Published: Jan 31, 2023 10:20:45 am
Bani Kalra
Oppo अपना नया Reno 8T 5G स्मार्टफोन को भारत में 3 फरवरी के दिन लॉन्च करने जा रही है। Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर भी कई जानकारियों को शेयर किया है। Oppo ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ मिलकर काम किया है।
अगर आप अगले कुछ दिनों के भीतर एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपना नया Reno 8T 5G स्मार्टफोन को भारत में 3 फरवरी के दिन लॉन्च करने जा रही है। Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर भी कई जानकारियों को शेयर किया है। इस फोन में आपको कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं और यह फोटोग्राफी लवर्स को काफी पसंद आ सकता है। इस फोन में 108MP का कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 15 मिनट के चार्जिंग में 9 घंटे का बैकअप देगा।