इसके अलावा Philips ने हेडफोन एक्सटेंशन केबल भी पेश की है जिसकी कीमत 299 रुपये से शुरू हो रही है। इस केबल को 1.5 मीटर और 5 मीटर की साइज में उपलब्ध कराया गया है। इस केबल की मदद से दूर रखे फोन या लैपटॉप को कनेक्ट करके म्यूजिक का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने Sync & Charge Cables भी पेश की है जिसे माइक्रो यूएसबी, टाईप-सी और लाइटनिंग तीनों मॉडल में पेश किया गया है। इससे आप एंड्रॉयड से लेकर आईफोन तक चार्ज कर सकते हैं, इस केबल की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। वहीं कंपनी ने Power Banks को पेश किया है जोकि 10000mAh बैटरी के साथ है, यह वायरलेस चार्जिंग के साथ आया है। वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले सभी डिवाइस को यह चार्ज करता है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।