पोर्टोनिक्स Ruffpad 15M बेहद स्लीक, लाईटवेट और पोर्टेबल है, आप इसे अपने बैकपैक में रखकर कहीं भी आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। यह 15 इंच के LED डिस्प्ले के साथ आता है, जो अपने वाइब्रेन्ट कलर्स के साथ आपकी क्रिएटिविटी को और भी मज़ेदार बना देगा। यह आपको राइटिंग/ ड्राइंग का शानदार अनुभव प्रदान करेगा।
पैड 3 वी यूज़र-रिप्लेसेबल कॉयन सैल से पावर्ड है और लम्बी बैटरी लाईफ के साथ आता है, तो आपको कई महीनों तक बैटरी रिप्लेसमेन्ट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सामने की ओर एक वन-टैप बटन दिय गया है, जिसकी मदद से आप क्विक इरेज़िंग कर सकते हैं, इसके अलावा रियर पर एक स्मार्ट लॉक स्विच हे, जो एक्सीडेंटल इरेज़िंग नहीं होने देता। आप Ruffpad app के ज़रिए अपने काम को आसानी से स्मार्टफोन पर सेव कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रोइड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।