7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Realme 8 Pro में मिलेगा दुनिया का सबसे अनोखा 108MP कैमरा, डिटेल्स जानकर रह जाएंगे हैरान

स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने 108 मेगापिक्सल कैमरे का अनावरण किया, जिसमें ट्रेंडसेटिंग फीचर्स हैं। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में दुनिया का पहला स्टैरी टाइम-लैप्स वीडियो भी लॉन्च किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Mar 2021, 8:12 PM IST

Realme 8 Pro

Realme 8 Pro

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme रियलमी का आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट लंबे समय से चर्चा में है। जिसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने 108 मेगापिक्सल कैमरे का अनावरण किया, जिसमें ट्रेंडसेटिंग फीचर्स हैं और जो आगामी Realme 8 Pro में आएगा। 8 सीरीज के स्मार्टफोन में शॉर्प फोटो क्वालिटी, दुनिया का पहला टिल्ट-शिफ्ट टाइम-लैप्स वीडियो, स्टैरी टाइम-लैप्स वीडियो और नए पोट्र्रेट फिल्टर होंगे।

जूम इन करने के बाद भी डिटेल्स शार्प
कंपनी ने अपने 'कैमरा इनोवेशन इवेंट' में एक वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान, Realme 8 Pro द्वारा ली गई 108 मेगापिक्सल की तस्वीर में उज्‍जवल और गहरे (ब्राइट एंड डार्क) दोनों क्षेत्रों में ज्वलंत रंगों और तेज विवरण (शार्प डिटेल्स) के साथ एक अच्छी तरह से संतुलित समग्र प्रदर्शन है। जूम इन करने के बाद भी डिटेल्स शार्प रहती है।

इन-सेंसर जूम
रियलमी 8 प्रो के कैमरे में 3एक्स मोड एक नया 'इन-सेंसर जूम' सक्रिय करता है, जो केवल तस्वीर को उत्पन्न करने के लिए जूम किए गए भाग के साथ मैप किए गए 12 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग करेगा। कंपनी ने जानकारी दी कि 12 मेगापिक्सल फोटो पर छोटे आकार की वजह से इमेजिंग प्रक्रिया तेज है, जिससे रियलमी 8 प्रो एक ही साथ आठ 12 मेगापिक्सल की फोटो ले सकता है।

दुनिया का पहला स्टैरी टाइम-लैप्स वीडियो
यह इमेज क्लियरिटी को और बढ़ाने के लिए इन्हें क्लियरिटी एन्हांसमेंट एल्गोरिथम में इनपुट करता है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में दुनिया का पहला स्टैरी टाइम-लैप्स वीडियो भी लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा, "स्टैरी टाइम-लैप्स वीडियो विकसित करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसमें फोटो के संकलन को संभालने के लिए बहुत आवश्यक प्रदर्शन की जरूरत होती है।