Xiaomi की नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite भारत में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स की फिटनेस के लिए 100 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को दमदार बैटरी से लेकर हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन तक मॉनिटर करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, शाओमी की नई स्मार्टवॉच रियलमी, जूक और न्वाइज जैसी कंपनियों की वॉच को कड़ी टक्कर देगी।