ट्राई ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि जियो से 80 लाख 74 हजार नए यूजर्स फरवरी में जुड़े है, जबकि Airtel के 40 लाख 10 हजार, Idea के 40 लाख 40 हजार और Vodafone के 30 लाख 20 हजार नए ग्राहक बने हैं। साथ ही ट्राई ने बताया कि Jio का कुल मार्केट शेयर 15.31 फीसदी पर पहुंच गया, जो जनवरी के महीने में 14.62 फीसदी रहा था।हालांकि Airtel 29.6 करोड़ के कस्टमर बेस के साथ पहले नंबर पर है और Vodafone 21.7 करोड़ के कस्टमर बेस के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि Idea तीसरे नंबर पर 20.2 करोड़ कस्टमर्स के साथ है। वहीं Reliance Jio 17.7 करोड़ के कस्टमर बेस के साथ बाजार में चौथ नंबर पर है।