गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी की जे सीरीज मिड रेंज में होती है। हालांकि फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी तक कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि इवेंट के दौरान कंपनी 4 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी जिसमें Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy A6 और Galaxy A6+ शामिल हैं। Samsung ने अभी भारत में केवल Galaxy J6 के लॉन्च की घोषणा की है।
याद हो इससे पहले सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुए Oneplus 6 को चुनौती देने के लिए अपने दो स्मार्टफोन Galaxy S8 और Galaxy A8 Plus पर कैशबैक का ऑफर दिया है। सैमसंग ने Galaxy S8 पर 8000 रुपये और Galaxy A8 Plus पर 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया है।