हर साल की तरह इस साल भी Samsung की नई Galaxy S23 सीरीज का ग्राहकों को इन्तजार है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra आएंगे। लॉन्चिंग से लेकर स्पेसिफिकेशन तक, लीक्स में सीरीज की कई डिटेल का खुलासा हो गया है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S23 series को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है।