नई दिल्ली: अभी तक आपने लिखने के लिए पेन या पेन्सिल का ही इस्तेमाल किया होगा। पेन या पेन्सिल से आप कागज या किसी फ्लैट सरफेस पर लिख सकते हैं। लेकिन अब मार्केट में ऐसा पेन आ गया है जिससे आप हवा में भी लिख सकते हैं। दरअसल आप इस पेन से 3डी में भी लिख सकते हैं। इस डिवाइस की मदद से आप कई सारी कलाकृतियां बना सकते हैं।