8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया में सर्वाधिक डाउनलोड किए जाने वाला ऑडियो ऐप बना Spotify

Spotify के आज से एक वर्ष पहले तक कुल यूजर्स में से लगभग 21 फीसदी यूजर (यानि 158 मिलियन) प्रीमियम सब्सक्राइबर थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

May 03, 2021

spotify_app_android.jpg

Spotify ने आखिरकार एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स पर एक बिलियन से अधिक डाउनलोड होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसा कारनामा करके स्पोटिफाई दुनिया में सर्वाधिक डाउनलोड किए जाने वाला पहला ऑडियो ऐप बन गया है। आपको बता दें कि स्पोटिफाई के फ्री और पेड दोनों तरह के वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। यूजर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक वर्जन को चुन सकता है और ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पोटिफाई के आज से एक वर्ष पहले तक कुल यूजर्स में से लगभग 21 फीसदी यूजर (यानि 158 मिलियन) प्रीमियम सब्सक्राइबर थे।

यह भी पढ़ें : फिजिकल आईडेंटिटी से जुड़ी डिवाईसेज और सर्विसेज की डिमांड बढ़ी

यह भी पढ़ें : कोविड 19 की दूसरी लहर का प्रकोप, सरकार ने जीएसटी टैक्सपेयर्स को दीं कई राहतें

Spotify ने लॉन्च किया नया यूजर इंटरफेस
स्पोटिफाई ने अपने अपने ऐप का नया यूजरफेस लॉन्च किया है। अब इसका लेआउट पहले से बेहतर हो गया है। प्लेलिस्ट, आर्टिस्ट, एलबम्स, पोडकास्ट तथा शोज को अब फिल्टर किया जा सकता है। इसी तरह लिस्ट व्यू तथा ग्रिड व्यू के बीच टोगल स्विच दिया गया है। इसके अलावा भी नेविगेशन में कई सुधार किए गए हैं। आप अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट को पिन कर सकते हैं जो सोर्टिंग में हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देगी।