Samsung Galaxy S23 series: हर साल की तरह इस बार भी सैमसंग गैलेक्सी एस 23 सीरीज भारत में काफी पसंद की जा रही है, इस बार इसमें काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सैमसंग ने नई Galaxy S23 series को इस महीने पेश किया था। इस सीरीज में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी फोन में डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले से लेकर बेहतरीन कैमरा सेटअप और प्रोसेसर दिए गये हैं। लेकिन क्या आपम जानते हैं कि इस नई सीरीज के निर्माण में सैमसंग R&D इंस्टीट्यूट नोएडा (SRI-N) के छात्रों का अहम योगदान है। SRI-N की टीम ने गैलेक्सी एस23 सीरीज के यूजर्स एक्सपेरियंस, हेल्थ फीचर्स, परफॉरमेंस और यूजर सेफ्टी के लिए काम किया है।