नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद अन्य कंपनियां अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सस्ते से सस्ता प्लान पेश करती रहती हैं। लेकिन, अभी तक जियो के मुकाबले किसी भी कंपनी ने बेहतर प्लान पेश नहीं किया है। हम आपको जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 20 रुपये से भी कम है। कंपनी अपने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा दे रही है।