कंपनी ने इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। जेनफोन 5Z की कीमत 29,999 रुपये है, जिसपर 16% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान ग्राहक इस स्मार्टफोन को 5,000 छूट के साथ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 % का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।