ईएस-100 नाम का यह उपकरण दो हिस्सों में है और एक हिस्सा बाजू की तरह काम करता है। इसे शरीर के उन हिस्सों के पास लगाना है, जहां पसीने के ग्लैंड सबसे ज्यादा होते हैं। यह हिस्सा पसीने में मौजूद केमिकल कम्पाउंड का पता लगाता है और उसके प्रति आगाह करता है। इस उपकरण में उसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो ब्रीदेलाइजर में होते हैं।