नई दिल्ली: हाल में ही गूगल ने अपना स्मार्ट स्पीकर गूगल होम को भारत में पेेश किया है। वहीं गूगल होम मेें गूगल असिस्टेंट की मदद ली गई है। इसी वजह से यह स्पीकर आपके अवाज की पहचान कर, आपके द्वारा दिए गए निर्देशों को आसानी से समझ जाता है। यह स्मार्ट स्पीकर गाने प्ले करने के अलावा, लाइट अॉन करना, काम के बारे में रिमाइंड कराने जैसे घर के कई काम आसानी से कर लेता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके दिए गए निर्देशों को आसानी से समझने वाला यह स्पीकर आपके लिए कितना खतरनाक भी हो सकता है। बता देें, गूगल असिस्टेंट को लेकर एक प्रयोग किया गया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि, जिस तरह से टेक्नोलॉजी की रफतार बढ़ती जा रही है ठीक उसी प्रकार से हम खतरे की तरफ भी बढ़ते जा रहे हैं।