Truecaller यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है, इस App का इस्तेमाल हम इसलिए करते हैं ताकि Spam/फर्जी कॉल्स का पता चल सके। iPhone यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए Truecaller ने अपनी App में कई अपडेट किए हैं जिसकी वजह से iPhone यूजर्स को अब बेहतर स्पैम कॉल फिल्टरिंग मिल सकेगी। यानी अब फर्जी कॉल्स की वजह से दिक्कत नही होगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें iOS वर्ज़न वाले ऐप में कई बदलाव देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ब्लॉग में यह भी खुलासा किया है कि अपग्रेडेड ऐप से अब यूजर्स को स्पैम कॉल्स से 10 गुना ज़्यादा सेफ्टी मिलेगी।