Vivo अपनी फ्लैगशिप सीरीज ‘X’ के तहत अब नई X90 series को 31 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फ्लैगशिप को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। इस बार इसमें कंपनी की तरफ से कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं साथ ही डिजाइन पर भी पपूरा फोकस रहेगा। इस सीरीज में रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC, 50MP + 48MP + 50MP + 64MP क्वाड कैमरा सेटअप, 32MP का फ्रंट कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी मिल सकती है।