Nokia भी अपना हैंडसेट Nokia G60 5G भारत में लॉन्च करने जा रहा है,जिसकी घोषणा कंपनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके की है। आपको बता दें कि इस वीडियो में नए डिवाइस का बैकपैनल साफ़ देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत पर किसी तरह की कोई ख़बर नहीं आई है। लेकिन ख़बरों की माने तो यह डिवाइस नवंबर में लॉन्च हो सकता है। Nokia G60 5G में आपको Snapdragon 695 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार 4500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिल जाएगा।