Vivo X90 Pro के फीचर्स:
इस फ़ोन में 6.78 इंच का 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और G715 GPU से लैस किया गया है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss की ब्रांडिंग के साथ आता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, इसके साथ Sony IMX 989 1 इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलता है।
सेकेंडरी कैमरा 50MP का Sony IMX758 सेंसर के साथ और तीसरा कैमरा 12MP का मिलता है। इसके अलावा इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए वीवो की V2 चिप का भी सपोर्ट है। Vivo X90 Pro में पावर के लिए 4,870mAh की बैटरी दी गई है जोकि 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।