26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vivo ने नया 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च! कंपनी का दावा कम लाइट में भी कर पायेंगे बढ़िया फोटोग्राफी

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Vivo Y-series का यह पहला फोन है जो कि कलर चेंजिग फीचर के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर Fluorite AG ग्लास दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 16 Feb 2023, 1:21 PM IST

vivo_y100.jpg

Vivo Y100: काफी लंबे समय के बाद चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Vivo Y-series का यह पहला फोन है जो कि कलर चेंजिग फीचर के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर Fluorite AG ग्लास दिया गया है। Vivo Y100 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। इस फोन को आप पैसिफिक ब्लू, ट्विलाइट गोल्ड और मेटल ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।

फीचर्स

नए Vivo Y100 में 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 128GB जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouchOS 13 है। पावर के लिए इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग है। फोन में टाईप-सी पोर्ट है। इसके अलावा इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी है।

कैमरा सेटअप

नए Vivo Y100 में फोटो और वीडियो के लिए तीन रियर कैमरे दिए गये हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का कैमरा है कैमरे के साथ एंटी शेक कैमरा है। कैमरे के साथ स्पेशल नाइट मोड है और कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Nokia ने लॉन्च किया नया इको-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन

नए Vivo Y100 की कीमत ज्यादा है और इसके डिजाइन में बिलकुल भी नयापन नहीं है। यहां पर यह फोन निराश करता है, ऐसे में आप दूसरे ब्रांड्स के स्मार्टफोन के बारे में विचार कर सकते हैं, नया Vivo Y100 हमारे हिसाब से वैल्यू फॉर नहीं है।