Vivo Y35 के फीचर्स
नए Vivo Y35 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया है, यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है। इसमें Multi Turbo और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 3GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और GLONASS के साथ USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।