हाल में ही वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 209 रुपए, 479 रुपए और 529 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है। इन प्लान्स की वैधता 28 दिन, 84 दिन और 90 दिन की होगी। इसके अलावा इन प्लान्स में 1.5 जीबी रोजाना डाटा दिया जाएगा। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा, जो 250 मिनट रोजाना और 1000 मिनट हफ्ते के लिए होगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही वोडाफोन सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। हालांकि, ये नए प्रीपेड प्लान केवल कुछ ही सर्किल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।