नई दिल्ली: Vodafone-Idea यूजर्स है तो ये खबर खास करके आपके लिए है क्योंकि कंपनी ने अपने कॉल और डेटा का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में आने वाले समय में 1GB डेटा के लिए 35 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि अभी तक 1GB डेटा के लिए 5 से 6 रुपये करने पड़ते थे। चलिए इस महंगा से बचने के लिए कुछ प्लान्स की जानकारी देते हैं जो लंबी वैधता के साथ कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए पेश किये थे। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग, हर दिन 1.5GB डेटा और मैसेज का लाभ मिलता है।