ऐसे करें किसी अकाउंट की रिपोर्ट
आप भी अगर किसी यूज़र के WhatsApp अकाउंट को रिपोर्ट करना चाहते हैं तो ऐसा करना आसान है। जब भी आप किसी यूजर के अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करते हैं,तो सबूत के तौर पर WhatsApp आपके चैट के आखिरी पांच मैसेज मांगता है। इसके साथ ही कुछ मौकों पर आपको स्क्रीनशॉट भी शेयर करना पड़ सकता है। वहीं,आप अगर यूजर को ब्लॉक नहीं,सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं,तो सेंडर के मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करने के बाद, तीन डॉट पर क्लिक करें और आपको रिपोर्ट का ऑप्शन दिखेगा,वहां से अकाउंट रिपोर्ट करें।