WhatsApp भारत में काफी लोकप्रिय है। मैसेज भेजने के लिए यह सबसे आसान App है। लेकिन अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। क्योंकि आज से (1 जनवरी 2023) करीब 49 स्मार्टफोन में WhatsApp अब नहीं चलेगा। जिन स्मार्टफोन में WhatsApp नहीं चलेगा उनमें एंड्रॉइड और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मताबिक WhatsApp अब पुराने वर्जन वाले एंड्रॉइड और iOS स्मार्टफोन को सपोर्ट नहीं करेगा, और इसलिए यह अब काम नहीं करेगा। जिन 49 फोन में WhatsApp काम नहीं करेगा उनमें iPhone, LG, Samsung, JioPhone, Huawei, HTC और SONY जैसे ब्रांड शामिल हैं।