इस ख़ास अंगूठी को Origami ने बनाया है। यह IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। ग्राहक इस अंगूठी को चार कलर ऑप्शन रेड, ग्रे, ब्लैक और सिल्वर में खरीद सकते हैं। इस अंगूठी में कॉल, टेक्स्ट और आपके फोन के डिजिटल सहायक के उपयोग के लिए आवाज बंद करने वाली दोहरी माइक्रोफ़ोन प्रणाली भी दी गई है। इस छोटे से डिवाइस की बिक्री भारत में कब होगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।