7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Xiaomi Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन की पहली सेल 20 अप्रैल, यहां जानिए इसकी खासियत

Xiaomi Black Shark की सेल 20 अप्रैल से शुरू की जाएगी। फिलहाल भारत में इसे कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Vineeta Vashisth

Apr 15, 2018

black shark

Xiaomi Black Shark की सेल 20 अप्रैल से शुरू की जाएगी। फिलहाल भारत में इसे कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को इसे चीन में पेश किया गया है।

black shark

Xiaomi Black Shark के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 31,100 रुपए है, जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत लगभग 36,300 रुपए है।

black shark

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

black shark

शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

black shark

Xiaomi Black Shark में कंपनी ने ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट दिया है, जो गेमिंग कंट्रोलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

black shark

फोन को पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट भी मौज़ूद है।वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस समेत कई फीचर दिए गए है पर्याप्त सेंसर दिए गए हैं और इसका पूरा वजन 190 ग्राम है।