इस साउंड बार के साथ एक सब-वूफर (150 Watts) 2 सेटेलाइट स्पीकर्स (75 Watts x 2) और एक साउंड बार (225 Watts) मिलता है। इसमें कुल साउंड आउटपुट 525 Watts का मिलता है। इस साउंडबार का डिजाइन प्रीमियम है और आप इसे अपने घर या ऑफिस में आसानी से इंस्टाल कर सकते हैं। इसे आप अपने स्मार्ट टीवी से भी आसानी कनेक्ट कर सकते हैं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, AUX और ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है।