कंपनी का कहना है कि नए टॉवर स्पीकर में एंटरटेनमेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा, फिर चाहे वो परिवार और दोस्तों के साथ मूवी-शो देखने का प्लान हो, गेम खेलने का प्लान हो या फिर हाउस पार्टी के दौरान अपना फेवरेट ट्रैक प्ले करना हो। नया Zeb-Octave स्पीकर, टच कंट्रोल्स और सामने की तरफ एक एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसे ब्लैक और गोल्डन कलर कॉन्बीनेशन के साथ पेश किया गया है, जो इसे प्रीमियन लुक देता है।