
बाइक से फिसलकर गिरे 2 स्कूली बच्चें और 1 युवक, उठ पाते उससे ही सामने से आ गई हाइवा और फिर ...
नवापारा-राजिम. छत्तीसगढ़ पुलिस की लापरवाही के कारण आज दो स्कूली बच्चों और एक युवक की जान जाते-जाते बच गई। स्कूल से बच्चों को वापस लेकर आ रहा युवक फिसल कर गिर पड़ा। अचानक सामने से हाइवा आ गई। जिसके कारण पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई। जिसके बाद तेज रफ़्तार वाहनों को लेकर आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बुधवार दोपहर 12 बजे एक युवक बाईक से दो स्कूली बच्चों को लेकर वापस घर जा रहा था। डिवाइडर क्रास करते ही बाइक फिसलने से बाइक सवार तीनों गिर पड़े। ठीक उसी वक्त सामने से तेज रफ्तार में हाईवा को आते देख वे तीनों जैसे-तैसे अपने को बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक पर हाईवा चढ़ गई। यदि अपने को नहीं बचा पाते तो वे भी हाईवा की चपेट में आ जाते।
यह नजारा देख आसपास के लोगों का गुस्सा तेज रफ्तार भारी वाहनों को लेकर फूट पड़ा और देखते ही देखते लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। आधे घंटे के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए नगर के बीच भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर काफी हो हल्ला किया। जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को समझाया और हाईवा को अपने कब्जे कर पुलिस उसे थाना ले आई।
लोगों ने बताया कि गनीमत है कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, अन्यथा बाइक सवार युवक और दोनों छोटे बच्चे हाईवा की चपेट में आकर जान गंवा बैठते। लोगों को कहना है कि जब पालिका ने भारी वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक गंज रोड से आवाजाही पर प्रतिबंधित कर रखा है। इसके लिए बस स्टैंड चोर में बकायदा बोर्ड भी चस्पा किया गया है। लेकिन इसका बाद भी भारी वाहनें बेधड़क दौड़ रहीं हैं।
इस पर पुलिस विभाग को आवेदन देने के बाद भी उनके द्वारा भी कोई ध्यान नहीं जा रहा है। नगरवासियों ने कहा कि कल को कोई बड़ी घटना होती है तो इसके लिए पूर्ण रूप से पुलिस जिम्मेदार रहेगी। वार्ड क्रमांक-16 के पार्षदविनोद कंडरा ने कहा कि प्रतिबंधित समय पर भारी वाहनों के नगर प्रवेश पर अंकुश नहीं लगा तो जनसहयोग से उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।
नवापारा राजिम थाना के टीआई रमेश मरकाम ने बताया कि ऐसी दुर्घटनाएं न हो, इसके लिए हमने कड़े निर्णय लिए हैं। इसके अलावा बस स्टैण्ड की ओर से गंज रोड में प्रवेश के लिए व्यापारियों के मालवाहक वाहनों को छोड़कर हर तरह के भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।
Updated on:
05 Jul 2018 05:11 pm
Published on:
05 Jul 2018 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
