रात में आरोपी की गिरफ्तारी संभव न देख गुरुवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर चौकी लाया। तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत न्यायिक रिमांड हेतु सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की जानकारी मिली है। आरोपी जगतराम साहू निजी कंपनी में बीमा एजेंट के रूप में कार्य करता है, उसकी इस घिनौनी हरकत की डंगनिया सहित आसपास के ग्राम में जमकर आलोचना हो रही है।