मिली जानकारी के अनुसार महेश ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 एम वी 5849 सुबह टूरिस्टों को लेकर जतमई घटारानी गई हुई थी।शाम 7.00 बजे बस टूरिस्टों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान श्याम नगर के समीप सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची।घायल युवक का नाम टेमराज भांडेकर था। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मेकाहारा रेफर कर दिया।