15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्टल की लड़कियों पर इस युवक की थी गंदी नजर, पुलिस ने दबोच कर किया बड़ा खुलासा

आदिवासी कन्या आश्रम में बीते दिनों चोरी हो गई थी।
2 min read
Google source verification
News

गरियाबंद/छुरा. विकासखण्ड मुख्यालय से 21 किमी दूर स्थित ग्राम नागिनबाहरा के आदिवासी कन्या आश्रम में बीते दिनों चोरी हो गई थी। मामले में क्राइम ब्रांच गरियाबंद व थाना छुरा की संयुक्त टीम ने चोरों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। 6 अगस्त की रात चोरों ने आश्रम की अधीक्षिका रेवती ध्रुव के कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान पार कर लिया था।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी ने किया एेसा कारनामा, क्रिकेट में रचा इतिहास

पुलिस ने बनाया प्लान

पुलिस ने मामले में धार 457,380 भादवि के तहत् मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे चोरी के मामलों को देखते हुए एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा व एएसपी नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और थाना छुरा की संयुक्त टीम ने प्लान बनाया। इसी कड़ी में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो महिलाएं सोने-चॉदी के आभूषण बेचने के फिराक में हंै।

उक्त सूचना के आधार पर महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम निर्जला देवार पति शिवा देवार व कल्याणी देवार पति देवीचंद देवार दोनों निवासी फिंगेश्वर बताया। महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि गोलू देवार व अन्य साथी द्वारा ग्राम नागिनबाहरा में चोरी को अंजाम दिया गया। चोरी के गहने छुपाने व गिरवी रखने के लिए दिए थे।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

इनके पास से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, दो नग चांदी की करधन, एक नग चांदी का लच्छा, एक जोड़ी सोने का झुमका, आठ नग साड़ी, एक सोने की अंगुठी और एक नग सोने की फुल्ली बरामद कर 13 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बुधवार को प्रकरण के मुख्य आरोपी गोलू देवार पिता प्रकाश देवार (19) को मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। अन्य आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग